दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को टो करने वाले वाहन में लगी आग, वक्त रहते टला हादसा
नई दिल्ली, 4 जून: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम को कार्गो बे में आग लग गई। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीआईएसएफ जवानों ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन वाहन पूरी तरह से जल गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 5.20 पर एयर इंडिया को टो करने वाले वाहन से धुआं निकलना शुरू हुआ। जब तक वहां पर मौजूद स्टॉफ कुछ समझता तब तक उसमें आग लग चुकी थी। इसके बाद उस वाहन को विमानों से सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक आग तेजी से पूरे वाहन में फैली, लेकिन उनकी टीम ने 7 मिनट के अंदर उसे बुझाकर हादसे को टाल दिया।
कूडे़ वाले पहाड़ पर भी लगी आग
वहीं दूसरी ओर भलस्वा लैंडफिल साइट यानी कूड़े वाले पहाड़ ने भी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वहां पर शुक्रवार को फिर से आग की लपटें दिखाई दीं और चारों ओर धुआं फैल गया। जिस वजह से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अभी महीनेभर पहले ही यहां पर भीषण आग लगी थी, जिसको बुझाने में कई दिनों का वक्त लग गया।












Click it and Unblock the Notifications