Delhi Fire: बावना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक, Video
Delhi Fire: बुधवार सुबह दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे थे, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर राम गोपाल मीना ने मीडिया से कहा कि 'स्थिति नियंत्रण में है।'

उन्होंने कहा कि 'हमें रात करीब 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी और उसके बाद 25 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हुआ है लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर आग लगी कैसे?'
Recommended Video
साईं धर्म कांटा के पास स्थित है फैक्ट्री
मालूम हो कि जिस फैक्ट्री में आग लगी थी वो बवाना के साईं धर्म कांटा के पास स्थित है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।जिसे देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आग कितनी ज्यादा भयानक थी।
द्वारका मोड़ इलाके की इमारत में लगी थी आग
इन दिनों दिल्ली में आग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, दो दिन पहले ही दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। लोग एक तरफ नए साल का जश्न मना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर यहां आग लग गई थी। आग की वजह से काफी आर्थिक नुकसान हुआ था।
कोई इस घटना का शिकार नहीं हुआ
हालांकि राहत की बात ये थी कोई इस घटना का शिकार नहीं हुआ था। हादसे की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई थी, जिसके बाद मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों से आग पर काबू पाया था।
यहां पढ़ें: दिल्ली से जुड़ा हर समाचार
ये हैं दिल्ली फायर स्टेशन के दूरभाष नंबर
- ओखला +91 -11-26847511
- नेहरू प्लेस +91 -11-26445230
- मटदुरा रोड +91 -11-26341301
- भीकाजी कामा प्लेस +91 -11-26173583
- चाणक्यपुरी +91 -11-26112226
- सफदरजंग +91 -11-246111111












Click it and Unblock the Notifications