थाने तक पहुंचा TV डिबेट के दौरान हुआ झगड़ा, गौरव भाटिया के खिलाफ शिकायत करने पहु्ंचीं AAP की प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी के नेशनल स्पोक्सपर्सन गौरव भाटिया और आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता के बीच टीवी पर एक बहस के दौरान हुई झगड़ा अब थाने तक पहुंच गया है। रीना गुप्ता थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं।
'आप' नेता रीना गुप्ता का दावा है कि टीवी डिबेट के दौरान गौरव भाटिया ने उन्हें टीवी पर 'छेड़ने' की बात कही थी। रीना गुप्ता सोमवार को निजामुद्दीन पुलिस थाने पहुंची ,लेकिन उनकी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया है।

सोमवार को निजामुद्दीन पुलिस थाने पहुंची रीना गुप्ता ने कहा कि, पिछले हफ्ते एक लाइव टीवी डिबेट में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मेरे खिलाफ भद्दे ओछे बयान दिए थे। उन्होंने बोला था कि मैं आपको छेड़ूंगा। जब मैंने आपत्ति जाहिर की तो उन्होंने कहा कि इस वाक्य में क्या दिक्कत है।
रीना ने दावा किया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर की बात उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। आप प्रवक्ता ने कहा, 'उसके खिलाफ मैं निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आई थी। लेकिन अमित शाह जी की पुलिस को शाह जी की तरफ से निर्देश है कि उनके पार्टी का कोई भी प्रवक्ता, कार्यकर्ता महिलाओं के खिलाफ कुछ भी बोले, कुछ भी करे तो उनकी पुलिस शिकायत दर्ज ना करे। एफआईआर तो दूर की बात उन्होंने शिकायत भी रजिस्टर नहीं की।
दरअसल पिछले हफ्ते एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और रीना गुप्ता के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी।। इस दौरान दोनों एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकालते दिखे थे। इस दौरान गौरव भाटिया ने कहा- जब मैं इनको छेड़ूंगा तो आप (एंकर) कहेंगे कि ऐसा मत करो...'। गौरव भाटिया के इस बयान पर रीना गुप्ता ने आपत्ति जाहिर करते हुए इसे महिला विरोधी बयान बताया था।
इससे पहले रीना गुप्ता ने पीसी करके कहा था कि, भाजपा हमेशा से महिलाओं के साथ गाली-गलौज और शोषण करने वालों के साथ खड़ी रहती है, इसलिए लाइव डिबेट के दौरान भाटिया की ये कहने की हिम्मत हुई कि मैं इनको छेड़ूगा। आगे चलकर ऐसे ही लोग ब्रजभूषण शरण सिंह और कुलदीप सेंगर बनते हैं। फिर ये लोग बलात्कारियों को संस्कारी बताकर उनके समर्थन में रैली निकालते हैं। मैं उनके खिलाफ एनसीडब्ल्यू और डीसीडब्ल्यू में शिकायत करुंगी और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखूंगी।












Click it and Unblock the Notifications