शराब घोटाला केस को लेकर AAP नेता भारद्वाज का बड़ा दावा- गवाहों को बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया, पीटा गया

Excise Policy Case: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल को फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहना पड़ेगा।

वहीं दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली शराब नीति मामले के संबंध में गवाहों पर अपने बयान बदलने के लिए लगातार दबाव डाल रहा है।

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गवाहों को अपना बयान बदलने के लिए लगातार मजबूर किया गया और पीटा गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा तथाकथित एक्साइज पॉलिसी मामले में अब तक जो कुछ भी हुआ है- उससे कहा जा सकता है कि पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है। उन्‍होंने कहा ईडी या सीबीआई एक भी अवैध रुपया बरामद नहीं कर सकी है।

दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को निराधार और झूठ पर आधारित बताते हुए जोरदार तरीके से खारिज कर दिया। भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उंगली उठाई और उन पर पंजाब और दिल्ली में सरकारों को "नष्ट" करने के इरादे से आप के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। हमें विश्वास है कि यह सीएम केजरीवाल को राहत देगा जैसे उसने संजय सिंह को राहत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+