दिल्ली के CM केजरीवाल के निजी सचिव वैभव और सांसद एनडी गुप्ता के घर पहुंची ED
Enforcement Directorate raids: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड हुई है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव और सांसद एनडी गुप्ता के घर ED की छापेमारी हुई है।

ये छापेमारी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। इससे पहले संडे को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी आतिशी के यहां पर भी रेड पड़ी थी। ईडी की टीम 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी ने ये एक्शन सीबीआई और ACB की एफआईआर के आधार पर लिया है जो कि उसने दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में की है।
कौन हैं सांसद एनडी गुप्ता?
एनडी गुप्ता यानी कि नारायण दास गुप्ता दिल्ली के एनसीटी से राज्यसभा सांसद और प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह एक वित्तीय नीति विशेषज्ञ कहे जाते हैं, जिन्होंने बहुत सारी किताबें भी लिखी हैं। वो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स, यूएसए के बोर्ड में चुने जाने वाले पहले इंडियन भी हैं।
सचिव विभव पहले भी रहे हैं विवादों में
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से पहले टाइप-6 बंगला दिया गया था जिसपर काफी विवाद हुआ था लेकिन बवाल बढ़ने पर इस आदेश को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद सतर्कता निदेशालय ने उन्हें टाइप-4 बंगला आवंटित किया था।
सीबीआई की एफआईआर में क्या आरोप?
आपको बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने एक्शन लिया है। दिल्ली जल बोर्ड के तत्कालीन चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 38 करोड़ रुपये का टेंडर दिया था, जबकि वो उस मापदंड में खरी नहीं उतरती है। इसी मामले में ईडी ने PMLA के कहत 31 जनवरी को जगदीश अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार भी किया है। ईडी का कहना है कि एनकेजी ने फर्जी दस्तावेज के तहत टेंडर हासिल किया था इस मामले में जगदीश कुमार अरोड़ा पर तीन करोड़ रिश्त खाने का भी आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications