ED की फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी! कॉलर पकड़ कांग्रेस के पूर्व MLA को दबोचा, हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद
ED Action CCTV: हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर (Dharam Singh Chhoker) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
ED की टीम ने काफी समय से फरार चल रहे धर्म सिंह छौक्कर को और उनके बेटे सिकंदर छौक्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अब उनके गिरफ्तारी का CCTV Video वायरल हो रहा है।

फिल्मी स्टाइल में एक्शन
वहीं उनके गिरफ्तारी का CCTV सामने आया है। जिसमें ED अधिकारियों का फिल्मी अंदाज में एक्शन देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे ED के अधिकारियों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दौड़ा कर दबोच लिया है।
भाग रहे विधायक को पहले अधिकारियों ने नीचे गिराया फिर जब वह उठ कर भागने की कोशिश करने लगे तो फिर उन्हें गिरा दिया गया। इसी दौरान कई अधिकारी आ जाते हैं और उन्हें उठा कर अपने साथ ले जाते हैं।
ED की हो रही है तारीफ
ED की इस कार्रवाई का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग ED अधिकारी के इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं।
इस मामले में हैं आरोपी
बता दें कि, हरियाणा के समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर 1500 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का आरोप है। उनके ऊपर दीनदयाल आवास योजना के तहत सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने के मामले में मामला दर्ज है। वहीं उनके बेटे धर्म सिंह छौक्कर पर भी 400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।
उनकी कंपनी साई आईना फार्म्स पर आरोप है कि, उसने गुरुग्राम में घर देने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए वसूले, लेकिन न तो उन्हें घर दिए गए और न ही उनकी रकम लौटाई गई।
ये भी पढ़ें गुजरात में रात को हमले के दौरान वफादार कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, देखें CCTV कैमरे में कैद Viral Video
भूपेंद्र हुड्डा के करीबी हैं छौक्कर
पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर हरियाणा के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के करीबी बताया जाता है। छौक्कर ED की नोटिस के बावजूद काफी समय से फरार चल रहे थे।
ये भी पढ़ें jaipur Accident: कौन है उस्मान खान, जिसकी वजह से जयपुर में हुआ Hit And Run केस, देखें CCTV फुटेज












Click it and Unblock the Notifications