कैंसर की नकली दवाओं के मामले में सख्त एक्शन, Delhi NCR में 10 जगहों पर की ED की छापेमारी, 65 लाख कैश बरामद
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कैंसर की नकली के दवाओं के मामले में सख्त एक्शन लिया है। फेक मेडिसिन रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 10 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान दो स्थानों से करीब 65 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं।
ईडी ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच की एफआईआर को आधार मानते मामला दर्ज करने के बाद एक्शन लिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने कैंसर की नकली दवाएं बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया था। मामले में क्राइम ब्रांच कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक 25 करोड़ रुपए की कैंसर की नकली दवाएं बेंच चुके हैं।

विदेशों से थे संबंध
दिल्ली पुलिस के मुताबिक रैकेट में शामिल आरोपी ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी नकली दवाएं बेंच रहे थे। उनका संपर्क चीन और अमेरिका में भी खरीदारों से था।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने ताजा छापेमारी के दौरान एक बीन बैग में छिपा कर रखे गए 23 लाख रुपये नकगी जब्त की है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। अब तक गिरफ्तार हुए 10 से अधिक आरोपी दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में ऑन्कोलॉजी विभाग में काम करते थे। जिस अस्पतालों में ये काम करते थे वहीं कैंसर की नकली दवाईयां बेंची जाती थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नकली दवा बेचवे वाले इस रैकेट के तार दिल्ली, हरियाणाा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। आरोपी कैंसर की दवा के रैपर में नकली दवाएं भर कर बेचा करते थे। क्राइम ब्रांच ने पहले बताया था कि बीएचयू आईआईटी के छात्र रहे नीरज से पूछताछ के बाद बता चला था कि कुछ आरोपी नर्सिंग में डिप्लोमा करने के बाद विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत थे।












Click it and Unblock the Notifications