अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दी चुनौती, कहा-हिम्मत है तो MCD चुनाव जीत कर दिखाओ....

नई दिल्ली, 23 मार्च: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव टाले जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को समय पर चुनाव कराने और जीतने की चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो समय पर चुनाव कराकर और उसमें जीत हासिल करके दिखाए। उन्होंने कहा कि, अगर एमसीडी चुनाव में भाजपा जीतती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

due to fear of losing minuscule MCD polls, BJP will postpone elections: CM Arvind Kejriwal

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह से एमसीडी चुनाव स्थगित करने के लिए राज्य चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है, वह शहीदों और लोकतंत्र का अपमान है। वे इसे महीनों तक टालने के लिए एक संशोधन ला रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। भाजपा में दम है तो निगम का चुनाव अभी कराए और जीतकर दिखाए, अगर जीती तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

केजरीवाल ने आगे कहा कि, क्या चुनाव टाले जा सकते हैं? अपनी हार के डर से जो ये लोग चुनाव टाल रहे हैं, यह देश के साथ खिलवाड़ है। मेरी प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर अपील है, कल बीजेपी रहेगी नहीं रहेगी, आम आदमी पार्टी रहेगी नहीं रहेगी, मोदी जी रहेंगे नहीं रहेंगे, केजरीवाल रहेगा नहीं रहेगा, यह जरूरी नहीं है, देश बचना चाहिए देश के साथ खिलवाड़ मत करो। एक छोटे से चुनाव को जीतने के लिए आप इस देश की व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह क्या है, यह बिल्कुल मंजूर नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कहती है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और दिल्ली की एक छोटी सी पार्टी से डर गए हैं, एक छोटे से चुनाव से घबरा गए। क्या हिम्मत है यार तुम्हारे अंदर, लानत है। मैं चैलेंज करता हूं बीजेपी को हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव समय पर कराकर दिखा दो, जीतकर दिखा दो, हम राजनीति छोड़ देंगे।

केजरीवाल ने बीजेपी को ललकारते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे। सबसे ज्यादा दुख आज के दिन भगत सिंह की आत्मा को होगा, जिन्होंने फांसी पर चढ़कर देश को आजाद कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+