Farmers Protest: सड़क के बाद अब मेट्रो पर भी आंदोलन का असर, DMRC ने बताया इन स्टेशनों के गेट हो सकते हैं बंद
Delhi Metro News: पंजाब से हजारों की संख्या में दिल्ली कूच रहे किसानों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली भयंकर ट्रैफिक जाम के संकट से जूझ रही है। दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में भारी पुलिस बस तैनात है। इस बीच अब दिल्ली मार्च का असर मेट्रो पर भी दिखाई दे रहा है। डीएमआरसी ने किसान मार्च को लेकर दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर गेट बंद करने का अनाउंसमेंट किया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी की ओर किसानों के मार्च के मद्देनजर सुरक्षा निर्देशों के अनुसार कई गेट बंद किए जा सकते हैं। डीएमआरसी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की है कि सुरक्षा निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों के गेट पर बंद किए जा सकते हैं।

इन स्टेशनों के बंद हो सकते हैं गेट
डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में बताया कि सुरक्षा निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित स्टेशनों पर कुछ गेट बंद किए जा सकते हैं। हालाकि, स्टेशन चालू हैं। डीएमआरसी के अनुसार केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, उद्योग भवन, पटेल चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, जनपथ, खान मार्केट और लोक कल्याण मार्ग के गेट बंद हो सकते हैं।
इसी के साथ डीएमआरसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। स्टेशन बंद होने पर आगे की अपडेट (यदि कोई हो) सूचित की जाएगी।
हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि राजधानी दिल्ली में किसानों के मार्च के मद्देनजर मंगलवार सुबह दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशनों पर एक या अधिक गेट बंद कर दिए गए थे।
हालांकि, ये स्टेशन बंद नहीं हैं और यात्रियों को अन्य द्वारों से प्रवेश और निकास की अनुमति है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लगातार चाक-चौबंद करने में जुटी हुई है। इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। पहले केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद किया गया था, अब पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट पर ताला लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications