Doorstep Delivery: दिल्ली सरकार जल्द घर- घर पहुंचाएगी राशन, मिलावट से छुटकारा, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

Delhi Doorstep Ration Delivery: दिल्ली सरकार एक बार फिर से राशन की डोरस्टेप डिलीवरी की शुरुआत करने जा रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए स्कीम की फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को राशन लेने की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

राशन कार्ड वितरण में डोरस्टेप डिलीवारी के महत्व का जिक्र करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (09 फरवरी) को कहा कि कई बार राशन वितरण में खामियां सामने आ चुकी हैं, जिन्हें अब दूर किया जा रहा। सीएन ने डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे दिल्ली की जनता का समय बचेगा, उन्हें लंबे समय तक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और उनकी जरूरत का राशन घर पहुंच जाएगा।

Delhi CM Arvind Kejriwal over Doorstep Delivery

सीएम केजरीवाल ने कहा, "राशन वाले गड़बड़ करते हैं, कई बार कम तौलता है, कई बार मिलावट करता है...दुकान नहीं खोलना बदतमीजी करता... सारे नहीं करते कुछ लोग करते हैं, हमने 2 साल पहले स्कीम निकाली थी स्कीम बनाई थी हम लोगों ने की जो जो लोग चाहे उनको अब राशन की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है, आप दिल्ली सरकार को बता दो हम उतना ही जितना आपका कोटा है। मतलब 25 किलो गेहूं है, हम 25 किलो आटा जैसे शानदार शक्ति भोग का आटा आता है ऐसे ही पैकिंग करके 25 किलो आटा 10 किलो चावल एक पैकिंग करके चीनी पैक करके आपके घर में बोरी पहुंचा देंगे। आपको तो दुकान में जाने की जरूरत नहीं, लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं। आपके घर में अपने आप हर महीने राशन पहुंचता रहेगा।"

बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस की शुरुआत की है। जिसके तहत तहत घर बैठे लोगों को 43 सरकारी सेवाएं मिल रही हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजाब में केवल 1076 डायल करना होगा। इस नंबर को डायल कर के आप सेवा का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लक्ष्य लोगों के उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया करना है, जिसके तहत लोगों के उनके घर पर जन्म, विवाह, मृत्य, आय, आवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र, पेंशन बिजली बिल भुगतान और भू सीमांकन प्रमाण पत्र भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+