Delhi Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर गुजारी रात, अब WFI चीफ पर कार्रवाई की मांग; क्यों रो पड़ीं विनेश फोगाट?

Delhi Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया है। कई एथलीटों संग यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Delhi Wrestlers Protest

Delhi Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों भारत के शीर्ष पहलवानों ने एक बार दोबारा मोर्चा खोल दिया है। बृजभूषण शरण सिंह पर कई एथलीटों संग यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट ने दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना विरोध फिर से शुरू कर दिया है।

मांग है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बजरंग पुनिया कहते हैं कि इस बार, सभी राजनीतिक दलों का हमारे विरोध में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह बीजेपी, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो ... हम किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं। वहीं, इस प्रदर्शन के दौरान विनेश फोगाट प्रदर्शनकारी पहलवानों संग जंतर मंतर पर ही रविवार रात गुजारी। साथ ही एक ट्वीट किया कि मंच से फुटपाथ तक। आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में। "ऑल पार्टीज वेलकम": दिल्ली में #MeToo प्रोटेस्ट पर रेसलर्स, चेंज टेक।

'अब आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेंगे'

राष्ट्रमंडल और एशियाई दोनों खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट कहती हैं कि हम किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेंगे. पिछली बार हम गुमराह हुए थे. हमें उम्मीद है कि इस बार इस मामले में कोई राजनीति नहीं होगी. दरअसल, साल की शुरुआत यानी जनवरी महीने में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद की थी, लेकिन एक आश्वासन पर विरोध खत्म कर दिया था।

छलके फोगाट के आंसू

वहीं, प्रदर्शन के दौरान अचानक विनेश फोगाट के आंसू छलक आए। मीडिया से बातचीत के दौरान फोगाट ने कहा कि हम महिला पहलवानों को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। न्याय के लिए हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। हम झूठे नहीं है, चाहे हमारा नार्को टेस्ट क्यों न करवा लो।

7 महिला पहलवानों ने दर्ज कराई है शिकायत

आपको बता दें कि सात महिला पहलवानों ने महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। प्रदर्शनकारी एथलीटों का दावा है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। पहलवानों का दावा है कि उन्होंने झूठे आश्वासन पर जनवरी में अपना विरोध खत्म कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+