Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, 2500 रुपए के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन! दिल्ली में आज क्या है खास?
Delhi Today: आज 9 मार्च को दिल्ली की सुबह तेज धूप के साथ हुई। आज पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा। दिल्ली की महिलाओं को कब से 2500 रुपए हर माह मिलेंगे। चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 9 मार्च 2025
आज दिल्ली में औसत तापमान 29.78°C है।
न्यूनतम तापमान: 19.7°C
अधिकतम तापमान: 32.83°C
सापेक्ष आर्द्रता: 12% (सुखी हवा)
वायु गति: 12 किमी/घंटा
सूर्योदय: 06:37 AM
सूर्यास्त: 06:25 PM
आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं आज का पूरे दिन गर्मी होने की संभावना है।
आज दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में
रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 317.0 है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में माना जाएगा।
2500 रुपए के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी
Delhi Women's Scheme: दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ा तोहफा मिला। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल गई। अब इसको लेकर एक कमेटी का भी गठन किया गया। वहीं इस योजना को लेकर पोर्टल भी तैयार किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही योजना के लाभार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।
बता दें कि कल कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी के साथ ही तीन मंत्रियों की कमेटी बना दी गई जो इस योजना को लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा की एक समिति बनाई गई।
दिल्ली बीजेपी की बड़ी बैठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद रविवार (9 मार्च) बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें पार्टी के अगले मिशन पर चर्चा होगी। इस बैठक में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत स्टेट बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
महिला कॉन्स्टेबल ने अपने साथी पर लगाया गंभीर आरोप
राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने ही विभाग के एख पुरुष पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications