Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज भी' लू' से राहत नहीं, AQI⁠ भी खराब, बारिश के लिए करना होगा इंतजार

नई दिल्ली, 07 अप्रैल। गर्मी का प्रकोप राष्ट्रीय राजधानी में लगातार जारी है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्लीवालों को हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा, आज राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Recommended Video

    India कैसे बना दुनिया का most polluted air वाला देश ? कितने खतरे में हैं हम ! | वनइंडिया हिंदी
    Yellow Alert जारी

    Yellow Alert जारी

    मौसम विभाग ने दिल्ली में पहले से ही Yellow Alert जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस महीने दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है। अगले दो दिनों के अंदर दिल्ली का तापमान 41 डिग्री भी जा सकता है इसलिए मौसम विभाग ने सबको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

    दिल्ली में 12 अप्रैल तक बारिश के कोई भी आसार नहीं

    दिल्ली में 12 अप्रैल तक बारिश के कोई भी आसार नहीं

    मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि दिल्ली में 12 अप्रैल तक बारिश के कोई भी आसार यहां नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा।

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब रही

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब रही

    आज सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि सुबह 7 बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 273 था। बुधवार को 24 घंटे का औसत AQI 248 था।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-273 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 274 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 275 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-271 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -254 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 256 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 264 AQI⁠ खराब

    गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+