Delhi Weather Updates: दिल्ली में प्रचंड गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
Delhi Ka Mausam: दिल्ली में एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हुआ है लेकिन इसका असर ज्यादा नहीं होगा इसलिए आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के आसार नगणय हैं।

Delhi Weather Updates: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त मौसम का उलटफेर जारी है, कभी बारिश तो कभी धूल भरी आंधी की वजह से लोग दुखी और परेशान हो गए हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में हल्की बूंदा-बादी हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी लेकिन तापमान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जाने की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी बढ़ गई है।
मंगलवार को दिल्ली में धूल भरी आंधी चली इसकी वजह से कल की अपेक्षा दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रो में प्रदूषण थोड़ा सा बढ़ गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 197 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 145 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 198 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 178 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 167 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 175 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 187 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज धूल भरी आंधी चल सकती है
दिल्ली, हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चल सकती है तो वहीं ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट जारी है। तो वही पूर्वोत्तर में आज बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना में पारा चालीस का आंकड़ा क्रास कर सकता है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं।
मानसून में होगी देरी
चुभती गर्मी और धूल भरी आंधी के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून आने में देरी हो सकती है। अनुमान के मुताबिक इस बार मानसून चार दिन लेट से केरल में दस्तक देगा। केरल में मानसून की शुरुआत 4 जून से हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications