Delhi Weather Updates: दहक रही है दिल्ली, 12 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं, चलेगी Heatwave

नई दिल्ली, 31 मार्च। मार्च के महीने में ही दिल्ली आग उगल रही है। IMD ने आज और कल दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है, उसने पहले से ही यहां Yellow Alert जारी किया हुआ है। आज भी राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में गर्मी का तांडव

दिल्ली में गर्मी का तांडव

मालूम हो कि कल दिल्ली वेधशाला ऑफिस का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम हवाई अड्डे का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्री-मॉनसून गतिविधि नहीं हुई

प्री-मॉनसून गतिविधि नहीं हुई

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि दिल्ली में मार्च में एक भी प्री-मॉनसून गतिविधि नहीं हुई, ये पूरी तरह से सूखा रहा और ना ही पश्चिमी विक्षोभों का असर इस पर पड़ा जिसकी वजह से दिल्ली मार्च में उबल रही है।

12 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं

12 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं

स्काईमेट ने कहा कि मौसम का ये हाल अप्रैल में भी जारी रहेगा और 12 अप्रैल तक बारिश के कोई भी आसार यहां नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि 01 अप्रैल को गर्म हवाओं मामूली राहत की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, सप्ताहांत के आसपास फिर से पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी।

क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

धधक रहा है NCR

गर्मी से केवल दिल्ली ही नहीं रो रही बल्कि एनसीआर का भी यही हाल है। कल गुरुग्राम में तापमान 39.1 डिग्री, आयानगर में तापमान 39.8 डिग्री और नजफगढ़ में तापमान 38.2 डिग्री रहा।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली-255 AQI⁠ खराब
  • पंजाबी बाग- 259AQI⁠ खराब
  • शादीपुर- 278 AQI⁠ खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-232 AQI⁠ खराब
  • अशोक विहार -245 AQI⁠ खराब
  • एनएसआईटी द्वारका- 236 QI⁠ खराब
  • लोधी रोड, 240 AQI⁠ खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+