Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में गर्मी ने तोड़ा इस सीजन का रिकॉर्ड, आज भी पारा रहेगा 40 डिग्री
नई दिल्ली, 30 मार्च। राजधानी दिल्ली में अभी से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। कल यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
Recommended Video

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जा सकता है
बुधवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। जबकि दिल्ली में आज हीट वेव चलने की भी आशंका है और इसी वजह से मौसम विभाग ने पहले से ही यहां Yellow Alert जारी किया हुआ है।
क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

दिल्ली-NCR में गर्मी ने तोड़ा इस सीजन का रिकॉर्ड
केवल दिल्ली ही नही मार्च में आग उगल रही है बल्कि पूरे एनसीआर का यही हाल है। कल गुरुग्राम में तापमान 40.2 डिग्री, आयानगर में तापमान 40.8 डिग्री और नजफगढ़ में तापमान 40.2 डिग्री रहा। इन सभी जगहों में मार्च में कभी भी इतनी गर्मी नहीं पड़ी थी।

बारिश के आसार नहीं
आपको बता दें कि इस हफ्ते यहां पर बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मा का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-234 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 227 AQI खराब
- शादीपुर- 234 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-223 AQI खराब
- अशोक विहार -224 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 226 QI खराब
- लोधी रोड, 235 AQI खराब












Click it and Unblock the Notifications