Delhi Rain Updates: भारी बारिश से दिल्ली बेहाल, सड़कें बनीं नाला, टर्मिनल 1 पर हादसा, IMD ने भी बढ़ाया सिरदर्द
Delhi Rains UPDATES: गर्मी से झुलसी दिल्ली आज भारी बारिश की वजह से काफी परेशान है। कल रात से लगातार हो रही बरसात ने राजधानी को जलमग्न कर दिया है। नेशनल कैपिटल के कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है और आलम ये है कि ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी लागू करनी पड़ी है।
भारी बरसात के कारण आज धौला कुआं फ्लाईओवर , नारायणा से मोती बाग और रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है, जिसके कारण लोगों को इस ओर ना आने की सलाह दी गई है।

तो वहीं भारी बारिश के कारण आज यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़े वाहनों पर गिर गया, जिसकी वजह से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
Recommended Video
इस हादसे के कारण आज दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक यहां से कोई फ्लाइट नहीं उड़ेगी, जिसके कारण यात्रीगण बेहद परेशान हैं।
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कसा तंज
दिल्ली में जगह-जगह पानी भरने की वजह से अब इस पर राजनीति भी गर्मा गई है। सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि 'दिल्ली में बारिश लेट हुई इसके बावजूद एनडीएमसी तैयार नहीं थी उसने नालों की सफाई नहीं की और इस कारण दिल्ली में ये हाल हुआ है।' तो वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कह कि 'बारिश वाला मसला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।'
दिल्ली-एनसीआर के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई
मालूम हो कि लगातार बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है, इस वक्त राजधानी में 20-30 किमी प्रतिघंटा की हवाएं चल रही हैं तो वहीं आज यहां अधिकतम तापमान 32-26 डिग्री के बीच ही रहेगा।
अगले 24 से 48 घंटों के बीच दिल्ली में मानसून प्रवेश कर जाएगा
तो वहीं दूसरी ओर आईएमडी का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों के बीच दिल्ली में मानसून प्रवेश कर जाएगा फिलहाल आज पूरे दिन दिल्ली में बारिश रूक-रूक कर होती रहेगी इसलिए मौसम विभाग का कहना है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त जरूर मौसम अपडेट लें क्योंकि ऐसा ना करने पर वो मुसीबत में पड़ सकते हैं।
यूपी, एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़ में भी हो रही है बारिश
आपको बता दें कि केवल दिल्ली-एनसीआर पर इंद्र देवता नहीं मेहरबान हुए हैं बल्कि यूपी, एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी बरसात हुई है और यहां पर आज पूरे दिन बरसात होने की आशंका है।
हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश की आशंका
तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम , असम में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश की आशंका है, जिसके लिए चेतावनी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications