Delhi Weather Updates: दिल्ली की सुबह होने लगी ठंडी लेकिन प्रदूषण से राहत नहीं , आज भी AQI 329
Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली की रातें और सुबह अब ठंडी होने लगी हैं,यहां के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है, जिससे अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिनों में पूरी तरह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। आज भी नेशनल कैपिटल की हवा काफी खराब है। यहां पर AQI 329 पहुंच गया है।
Recommended Video

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 370 AQI (बहुत खराब)
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 324 AQI(बहुत खराब)
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 365 AQI (बहुत खराब)
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 357 AQI (बहुत खराब)
- परपड़गंज - 363 AQI (बहुत खराब)
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 329 AQI (बहुत खराब)

फिलहाल दिल्ली की इस स्थिति में आने वाले दिनों में भी कोई सुधार होता भी नजर नहीं आ रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है, जिससे प्रदूषित हवा में सुधार की गुंजाइश काफी कम है। फिलहाल दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में कल भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस ही था।

मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन राजधानी में मौसम शुष्क ही रहेगा, दिन में अच्छी-खासी धूप भी देखने को मिलेगी। तो वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार में भी आज मौसम साफ ही रहने वाला है। हालांकि पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के जरूर आसार नजर आ रहे हैं, जिसका असर दिल्ली और आस-पास के राज्यों पर पड़ेगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।
यमुना से निकल रहा झाग
केवल दिल्ली की हवा ही नहीं खराब है बल्कि यहां की यमुना भी काफी गंदी हो गई है। गुरुवार को कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी के पानी जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया, जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया। हालांकि प्रशासन की ओर से यमुना को साफ करने और इसे गंदा ना करने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं, इसके बावजूद यमुना प्रदूषित हो गई, जिसने छठ पूजा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है क्योंकि अगर यही हाल रहा तो लोगों को इसी झाग में उतरकर सूर्य को अर्घ्य देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications