Delhi Weather Update: कोहरे का 'कोहराम', ट्रेनें- फ्लाइट्स लेट, बारिश की भी आशंका, जानिए मौसम विभाग का अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी चरम पर है, घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आज सुबह से चल रहीं तेज हवाओं ने भी लोगों को तंग किया हुआ है। जिसकी वजह से विमान सेवाएं बाधित हैं। कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।
जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है, इस वक्त 70 से ज्यादा फ्लाइटें कोहरे के कारण अपने निर्धारित वक्त पर उड़ नहीं पाई हैं। तो वहीं कोहरे के कोहराम की वजह से 47 ट्रेनें भी लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को सर्दी में प्लेटफार्मों पर वक्त बिताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कुछ ट्रेनों को तो सर्दी के चलते रद्द भी कर दिया गया है। आज सुबह से दिल्ली की सड़कों पर घना कोहरा देखा जा रहा है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही इसमें तब्दीली हुई है लेकिन फिर भी कोहरे के कारण सड़कों पर ट्रैफिक रेंग रहे हैं।
न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका (Delhi Weather Update)
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कोहरे की यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी। मालूम हो कि पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है , जो कि हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ रहा है।
22-23 जनवरी को बारिश या आंधी की आशंका (Delhi Weather Update)
इसी वजह से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 22 और 23 जनवरी को यहां पर बारिश और आंधी की आशंका है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में पहले से काफी सुधार हुआ(Delhi Weather Update)
हालांकि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में पहले से काफी सुधार हुआ, जिसके कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण III प्रतिबंध हटा लिए हैं। अगर बरसात होगी तो आने वाले दिनों में हवा और सुधरेगी, हालांकि तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी। मालूम हो कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे, दिल्ली का AQI 248 था।
पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका बनी हुई है
तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका बनी हुई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के साथ-साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आईएमडी ने 19 जनवरी तक हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का आतंक जारी रहेगा
बिहार, बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का आतंक जारी रहेगा। तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बरसात के आसार बने हुए हैं जिसके लिए पहले से अलर्ट जारी है तो वहीं असम, मणिपुर और सिक्किम में भी फिलहाल मौसम शुष्क है लेकिन शाम तक बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications