Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के मौसम का बदला मिजाज, कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के मौसम का बदला मिजाज, कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश
दिल्ली, 03 अगस्त: Rain Alert In Delhi NCR: उमस भरी भीषण गर्मी से दिल्ली-एनसीआर की जनता को आज यानी बुधवार (03 अगस्त) को राहत मिल गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। तो वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में पूरे दिन बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा।

Recommended Video
दिल्ली एनसीआर में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमालय की तलहटी से मध्य भारती की ओर मानसून बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि करीब एक हफ्ते तक इस बारिश के बाद दिल्ली में बारिश कम होगी। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
वहीं, 3 से 6 अगस्त तक दिल्ली में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। जबकि 5 से 7 अगस्त तक बारिश के बीच न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने तथा शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को 11 बजे बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की बाद काफी राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications