Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आज भी होगी बरसात, जानिए IMD का अपडेट
Weather Forecast Update: मौसम विभाग ने कहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली और आसपास इलाकों में बारिश हो रही है, इसका असर अगले तीन-चार दिन और रहेगा।

Delhi Weather Forecast Today: प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में इस वक्त पूरा उत्तर भारत है, ऐसे में आज से गर्मी के भीषण दिन यानी कि 'नौतापा' भी प्रारंभ हो गए हैं, जिसके कारण अगले 9 दिन अब लोगों को और भी भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा तो वहीं इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार से मौसम में बदलाव हुआ है और यहां पर हल्की बारिश हुई है।
Recommended Video
आज भी दिल्ली -एनसीआर में बारिश होगी
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी दिल्ली -एनसीआर में बारिश होगी और दिन भर तेज हवाएं चलेंगी। यही नहीं बरसात के दौरान तेज बिजली भी चमक सकती है। फिलहाल वर्षा होने से दिल्लीवासियों को तपती गर्मी से फौरी राहत मिली हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है अभी
मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश हो रही है। इस विक्षोभ का असर 28 मई तक रहेगा इसलिए दिल्ली में हल्ली-फुल्की बारिश का दौर 28 मई तक जारी रहेगा। दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनताम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
दिल्ली में फिर से बढ़ा प्रदूषण
गौरतलब है कि पिछले दिनों आई यहां पर धूल भरी आंधी के कारण यहां एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 217 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 232 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 243 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 267 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -234 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 212 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 254 AQI
इन जगहों पर ये रहेगा तापमान
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज हल्की बारिश हो सकती है
जहां दिल्ली में मौसम का ये हाल है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी आज बारिश होने के आसार हैं तो वहीं यूपी के कुछ जिलों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
Yellow Alert जारी है
जबकि आंध्रा, कर्नाटक और तेलंगाना में भी शाम तक हल्की से मघ्यम बारिश होने का अनुमान है। जबकि बिहार-झारखंड और राजस्थान में लू चलने के आसार हैं जिसके लिए यहां पर Yellow Alert जारी है।












Click it and Unblock the Notifications