Delhi mai Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की आशंका, Yellow Alert जारी

Weather Forecast Update: मौसम विभाग ने कहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में बारिश हो रही है, इसका प्रभाव 31 मई तक रहेगा।

Delhi mai Aaj Ka Mausam

Delhi Weather Forecast Today: प्रचंड गर्मी से जूझ रहे दिल्ली में रविवार से इंद्र देवता काफी मेहरबानहैं। कल से हो रही बारिश की वजह से यहां का मौसम सुहाना हो गया है क्योंकि तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में आज भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है, जिसकी वजह से यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं बारिश का दौर अगले दो दिनों तक चलने का अनुमान है, बुधवार के बाद यहां मौसम ड्राई रहने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

आपको बता दें कि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राजधानी और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। आज दिल्ली में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर, विजय चौक, संसद मार्ग और कनॉट प्लेस में भारी बारिश और नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में मध्यम बारिश हुई है।

धूल भरी आंधी की आशंका

गौरतलब है कि पिछले दिनों आई यहां पर धूल भरी आंधी के कारण यहां एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया था लेकिन अब बारिश के कारण फिर से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है । The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 221 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 232 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 228 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 236 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -237 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 221 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 254 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार हैं।

यहां पर जारी हुआ Orange Alert

दिल्ली के अलावा आज देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी आज मध्यम बारिश की और यूपी-एमपी और बिहार में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। इसके लिए उसने Orange Alert जारी किया है। उसका कहना है कि इन जगहों पर बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

बारिश और बर्फबारी की आशंका

पहाड़ी इलाकों पर भी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बरसात हो सकती है तो वहीं कर्नाटक, केरल, और आंध्रा में भी बारिश होने के पूरे आसार हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+