Delhi Weather: बिगड़ने वाला है मौसम, धूल के गुबार में बदल सकती है दिल्ली! IMD का येलो अलर्ट, आएगा रेतीला तूफान

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए अगले कुछ घंटे भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि पश्चिम दिशा से उठ रहा भीषण धूल भरा तूफान तेजी से दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है।

अनुमान है कि अगले 2 से 3 घंटों के भीतर इसका असर राजधानी और आसपास के इलाकों में दिखने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यह रेतीला तूफान राजस्थान और हरियाणा से गुजरते हुए दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचेगा। रात 8 बजे से 10 बजे के बीच इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

Delhi Weather Alert

दिल्ली की तरफ बढ़ रहा धूल भरा तूफान (Dust Storm Moving Towards Delhi-NCR)

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी इलाकों में उठा यह तूफान अब तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते दिल्ली में अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं और आसमान में धूल की मोटी परत छा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे ट्रैफिक और सफर करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

दिल्ली की हवा पहले से ही खराब श्रेणी में बनी हुई है। शाम चार बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 205 दर्ज किया गया, जो "खराब" श्रेणी में आता है। अब धूल भरे तूफान की वजह से हवा में मिट्टी और रेत के महीन कण और ज्यादा बढ़ सकते हैं। इसका असर सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Punjab Weather: पंजाब में मौसम का डबल अटैक! कहीं Heatwave का कहर, कहीं बारिश-आंधी का अलर्ट
Punjab Weather: पंजाब में मौसम का डबल अटैक! कहीं Heatwave का कहर, कहीं बारिश-आंधी का अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच नया खतरा (Heatwave And Storm Double Trouble)

दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की मार भी झेल रही है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव और तेज सतही हवाओं का येलो अलर्ट पहले ही जारी कर रखा है। लगातार 40 डिग्री से ऊपर बने तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब धूल भरी आंधी ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।

किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर?

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के एनसीआर इलाकों में भी तेज धूल भरी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। खुले इलाकों, हाईवे और निर्माण स्थलों के आसपास धूल ज्यादा उड़ने की आशंका है। इससे विजिबिलिटी कम होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है।

दिल्ली की हवा साफ करने का 'देसी मास्टरप्लान’! सड़कों पर उतरी हाईटेक मशीनें, क्या अब खत्म होगा Pollution?
दिल्ली की हवा साफ करने का 'देसी मास्टरप्लान’! सड़कों पर उतरी हाईटेक मशीनें, क्या अब खत्म होगा Pollution?

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए? Safety Advisory During Dust Storm

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि:

  • बेवजह बाहर निकलने से बचें
  • आंख और चेहरे को ढककर रखें
  • गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें
  • सांस के मरीज मास्क का इस्तेमाल करें
  • खुले में रखी चीजों को सुरक्षित कर लें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यह अचानक बदलता मिजाज आने वाले मानसून से पहले बड़े मौसमीय बदलाव का संकेत भी माना जा रहा है। फिलहाल अगले कुछ घंटे राजधानी के लिए काफी अहम और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+