Delhi: प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी के पास धंस गई सड़क, ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्ग से बचने की दी सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़का का एक हिस्सा धंस गया। अचानक सड़क धंस जाने के कारण डीटीसी की एक बस फंस गई।

Delhi Traffic police issues advisory: राजधानी दिल्ली में रात भर हुई बारिश के बाद शुक्रवार 31 मार्च की सुबह प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़का का एक हिस्सा धंस गया। अचानक सड़क धंस जाने के कारण डीटीसी की एक बस फंस गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी जान माल का नुक्सान नहीं हुआ।
वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि हौजी रानी रेड लाइट के पास सड़क धंस जाने से साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर यातायात प्रभावित हो सकता है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह लोगों को दी है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से मौके एक तस्वीर भी ट्वीट की है। इस तस्वीर के मुताबिक, दिल्ली परिवहन निगम DTC की एक बस सड़क धंसने के बाद बने गड्ढे में फंस गई। जिसकी वजह से मौके पर यातायात प्रभावित हुआ है।
प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का जो हिस्सा धंस गया था, उसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सड़क की मरम्मत का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें जेसीबी मशीन द्वारा सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
दरअसल, 30 मार्च की शाम आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई है और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 31 मार्च को भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। 30 मार्च को हुई बारिश से दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव की सूचना भी है।
Recommended Video
वहीं, तेज आंधी की वजह से सिविल लाइंस, रोहिणी और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफदरजंग में बारिश के साथ 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जबकि पालम में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रफ्तार की हवा के साथ 1.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।












Click it and Unblock the Notifications