Delhi Traffic: शपथ ग्रहण के चलते दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, Delhi Metro का जानिए हाल

Delhi Traffic: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के वीवीआई पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं।

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवायजरी जारी की गई है ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते कई जगहों पर यातायात को प्रतिबंधित किया गया है, ऐसे में ट्रैफिक जाम और प्रतिबंध से बचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

delhi traffic police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एजवायजरी में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री समय से पहले घर से निकलें। ऐसे में दिल्ली मेट्रो इन यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। लोग दिल्ली मेट्रो से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जो एडवायजरी जारी की गई है उसमे कहा गया है कि रविवार को रफी मार्ग से होते हुए मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, विजय चौक के पूरे इलाके को दिल्ली पुलिस अपने नियंत्रण में ले लेगी।

यहां दोपहर दो बजे से रात 11 बजे तक किसी भी प्राइवेट गाड़ी के जाने की अनुमति नहीं होगी। यहां सिर्फ उन्ही वाहनों को इजाजत मिलेगी, जिनके पास पास है।

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के आसपास सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उपाए किए गए हैं। दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक केवल पैदल यात्रियों को ही संसद मार्ग, नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड , पंत मार्ग पर जाने की इजाजत होगी। यहां सभी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। सिर्फ उन्ही वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी जिनके पास इसके लिए पास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+