Delhi Traffic: इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए कौन सा रूट रहेगा खुला
Delhi Traffic: इंटरनेशनल ट्रेड फेयर को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए कौन सा रूट रहेगा खुला
Delhi Traffic Advisory For Today: दिल्ली में आज से इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की शुरुआत होने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (International Trade Fair) को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मथुरा रोड, भैरों मारब, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भारी जाम लग सकता है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 19 नवंबर से 27 नवंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा, जबकि 14 नवंबर से 18 नवंबर तक आम जनता की वहां एंट्री नहीं है। जानिए कौन सा रूट रहेगा खुला और कौन सा बंद?

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा, "गेट नंबर 5-A और 5-B से आम जनता को एंट्री नहीं मिलेगी। गेट नंबर 01, 04, 10, 11 यानी क्राफ्ट म्यूजियम गेट से आम लोगों को प्रवेश दी जाएगी। गेट नंबर 4 और 10 से मीडियाकर्मियों की एंट्री होगी। आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 4 और 10 है। शाम 6 बजे के बाद ट्रेड फेयर एंट्री नहीं होगी।''
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एडवाइजरी शेयर करते हुए लिखा, "ट्रैफिक एडवाइजरी, 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में हो रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 के मद्देनजर आवश्यक ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।"
एडवाइजरी के मुताबिक मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर किसी भी तरह की गाड़ी को खड़ी करने की अनुमति नहीं है। अगर किसी ने गलती से पार्क किया तो उन वाहनों को खींचकर नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
पार्किंग की सुविधा भैरों रोड, दिल्ली चिड़ियाघर और भगवान दास रोड पर भैरों मंदिर पार्किंग में (केवल शनिवार और रविवार को) उपलब्ध होगी। साथ ही भैरों मंदिर पार्किंग से प्रगति मैदान गेट नंबर एक तक शटल सेवा भी उपलब्ध रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications