Delhi Traffic Advisory: 20 फरवरी को दिल्ली सीएम का शपथ ग्रहण, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सस्पेंस से आज देर शाम तक पर्दा उठ जाएगा। मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार यानी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। शपथ ग्रहण को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए है।
शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी, वीआईपी व अन्य गणमान्य लोगों सहित भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं, अब सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामलीला मैदान और उसके आसपास करीब 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

वहीं, अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने 20 फरवरी के लिए एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक एडवाइजरी को गंभीरता से जरूर पढ़ लें। एडवाइजरी के अनुसार गुरुवार को कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। ताकि जाम से बच सकें और यात्री गंतव्य तक बिना रुके पहुंच सकें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. इसमें बीएसजेड मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक, अरुणा आसफ अली रोड नई दिल्ली, मिंटो रोड से कमला मार्केट से हमदर्द चौक तक, रंजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक के मार्ग शामिल हैं।
डायवर्जन प्लान रहेगा प्रभावी
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट तक), जवाहरलाल नेहरू मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक तक), अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड (गोल चक्कर कमला मार्केट से हमदर्द चौक तक), रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक, अजमेरी गेट से कमला मार्केट के गोल चक्कर तक डायवर्जन रहेगा।
दिल्ली ट्रैफिक के मुताबिक, जो लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की यात्रा कर रहे हैं, वो पहाड़गंज की तरफ से वहां जाएं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अजमेरी गेट की तरफ जाने से बचे। इतना ही नहीं, लोग से अपील करते हुए कहा कि केवल तय स्थानों पर ही वाहन पार्क करें। सड़क किनारे पार्किंग से बचने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना देने की भी लोगों से अपील की है।
ये भी पढ़ें: Delhi New CM: किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज, आज लगेगी नाम पर मुहर, जानिए रेस में कौन आगे?












Click it and Unblock the Notifications