Delhi New CM: किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज, आज लगेगी नाम पर मुहर, जानिए रेस में कौन आगे?

Delhi New CM: दिल्ली का ताज किसके सर पर सजेगा? कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री? कौन होगा सीएम फेस? इन सवालों का जवाब पिछले काफी लंबे समय आपके जहन में चल रहे होंगे, जिसपर आज विराम लग जाएगा। दरअसल, आज यानी बुधवार 19 फरवरी की देर शाम तक मिलने की उम्मीद है क्योंकि, आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री चुना जाएगा। मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर है। बता दें कि 08 फरवरी को दिल्ली की जनता ने अपना पीएम मोदी के वादों पर भरोसा किया और 27 साल दिल्ली की सत्ता बीजेपी को सौंप दी थी।

Delhi New CM

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद से ही दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसपर तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगा थे और कई नाम भी सामने आए थे। इन नामों में से आज एक नाम पर मुहर लगा जाएगी और आज शाम तक दिल्ली के नए सीएम के नाम से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Delhi New CM: सीएम की दौड़ में कौन-कौन शामिल?

दिल्ली सीएम पद की दौड़ में कई विधायक शामिल हैं, लेकिन सीएम कौन बनेगा..इसपर आज विधायक दल की बैठक में पैसला होना है। खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है।

सरप्राइज फेस से लोगों को चौंका सकती है भाजपा

भाजपा सरप्राइज फेस यानी किसी नए चेहरे को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर सभी कौ चौंका सकती है। क्योंकि, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है। बता दें कि पार्टी की तरफ से जो 5 नाम आगे चल रहे हैं, उनको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है।

रेखा गुप्त-प्रवेश वर्मा गूगल सबसे ज्यादा किए जा रहे सर्च

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और शालीमार बाग से जीती रेखा गुप्ता का नाम गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लोग प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता के बारे में सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं, जिसकी वजह से यह लोग गूगल ट्रेंड में है।

रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। शपथ ग्रहण के लिए पार्टी की तरफ से तैयारियों जोर शोर चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi New CM: दिल्ली को नया सीएम मिलने का इंतजार खत्म, 19 फरवरी शाम BJP विधायक दल की बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+