Delhi Today: दिल्ली में होली से पहले मौसम का रंग, विधायकों के लिए खुशखबरी, महिलाओं को आश्वासन जानिए सबकुछ
Delhi Today: दिल्ली में होली के पहले मौसम ने भी अपना रंग बदलना शुरु कर दिया है। तापमान में रोज वृद्धि देखने को मिल रही है। आज मौसम का क्या हाल रहने वाला है? होली के दिन मौसम कैसा रहेगा? राजधानी के विधायकों के लिए क्या खुशखबरी है? सीएम रेखा गुप्ता के तरफ से आर.के.पुरम क्षेत्र के महिलाओं को क्या आश्वासन मिला है? आइए जानते हैं सब अपडेट।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि हवा की गति 3.93 के आसपास रहेगी। वहीं बीते रवीवार(9 मार्च) को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

होली के दिन हो सकती है हल्की बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक 13 मार्च को बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 14 मार्च यानी होली के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। होली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी काफी खराब हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रवीवार को वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी से 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई। शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया। 201 से 300 के बीच का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खरबा माना जाता है। जबकि इससे उपर 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
दिल्ली के विधायकों लिए बड़ी खुशखबरी
दिल्ली के विधायकों के लिए बड़ी खुशखबरी है अब उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे यहां की आम जनता को भी काफी लाभ मिलने वाला है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय स्थापित होने से आम जनता और विधायकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। यहां लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं।
राजधानी दिल्ली में प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए एक कार्यालय मिलता है। जहां लोग अपनी समस्याएं बताते हैं। सरकाीर योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं और अपनी समस्या के समाधान के लिए शिकायत भी दर्ज करा सकते है। एक निश्चित स्थान पर कर्यालय होने से आम जनता को काफी सहुलियत मिलेगी। विधानसभा सचिवालय ने कहा है कि यह प्रक्रिया अगले कुछ हफ्तों में पूरी हो जाएगी और सभी विधायकों को उनकी जरूरतों के अनुसार कार्यालय मिल जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी विधायक बिना किसी देरी के जनता की सेवा कर सकें।
रेखा गुप्ता ने आर.के.पुरम क्षेत्र में महिलाओं से बातचीत की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी विकसित दिल्ली बजट के लिए आयोजित जनसभाओं के तहत रविवार को आर.के.पुरम क्षेत्र में भंवर सिंह कैंप और नेपाली कैंप के निवासियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तुरंत समाधान के लिए कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
सीएम कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निवासियों की अनियमित जलापूर्ति, खराब सफाई व्यवस्था और खराब सड़कों जैसी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिलाओं ने इलाके में नशे की लत बढ़ने और सार्वजनिक शौचालयों के बंद होने की शिकायत की।
बता दे कि सीएम रेखा गुप्ता ने स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में नशीली दवाओं के व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि वह इस मामले पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications