Delhi Today News: 22 फरवरी के मुख्य और ताजा समाचार, जानें आज दिल्ली में क्या खास होगा?

Delhi Today News 22February: अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां की खबरों पर नजर रखते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए है। जानिए आज दिल्ली में क्या कुछ खास होने वाला है। दिल्ली के मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 12.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21.15 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

delhi-toda

दिल्ली में AQI 160.0 है जिससे वायु प्रदुषण से लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। AQI जितना ज्यादा होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी।

दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इंडिया गेट से वॉकथॉन में भाग लिया। इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुट होना और लोगों में स्वस्थ,नशा मुक्त दिल्ली को बढ़ावा देना था।

आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ के बाद भाऊ गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि भाऊ गैंग के तीन बदमाश रोहिणी इलाके के बेगमपुर के पास आएंगे।

दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित

आज,22 फरवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी, उनमें जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, कालकाजी ब्लॉक-6, कैलाश कुंज, नेहरू अपार्टमेंट, अरबिंदो मार्केट, गीता कॉलोनी, जनता फ्लैट्स, मयूर विहार फेज-3, मयूर विहार फेज-2 (पॉकेट A, BC और D), शालीमार बाग बीबी ब्लॉक, एकता अपार्टमेंट पश्चिम विहार, मदीपुर, पॉकेट-11 DDA फ्लैट्स, जसोला विहार, जनकपुरी C-5 D ब्लॉक, विकाशपुरी, और जनकपुरी A-2 ब्लॉक हैं। निर्माण कार्यों के लिए ये इन क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्ली की नई सीएम को बधाई देने के लिए उनके घर के बार समर्थकों की भीड़ आ रही हैं। आज भी काफी संख्या में लोग सीएम रेखा गुप्ता के घर के बाहर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

दिल्ली की नई सीएम रेखा गु्प्ता ने महिला सम्मान योजना को लेकर आज अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में योजना को कैसे लागू करें इस पर बात हो सकती है।

दिल्ली टुडे में आज इतना ही आगे की खबरें पढ़ने के लिए पेज पर बने रहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+