Delhi Today News: सीएम आतिशी आज करेंगी आनंद विहार फ्लाईओवर का उद्घाटन, क्रिसमस पर डायवर्ट रहेंगे ये रूट

Delhi Today News: दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी 25 दिसंबर को आनंद विहार फ्लाईओवर का उद्घाटन, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहा है। वहीं दिल्‍ली के मौसम की बात की जाए तो दिल्‍ली और एनसीपी में क्रिसमस के दिन सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरा की वजह से दृश्यता कम हो गई जिसके कारण दिल्‍ली इंदिरा गांधी एयपोर्ट की उड़ानें प्रभावित हुईं।

बता दें आनंद बिहार आईएसबीटी से बनाए गए 1.4 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के शुरू होने से ट्रैफिक जाम कम होने की उम्‍मीद है। इससे इस रास्‍ते पर पड़ने वाले सभी ट्रैफिक सिग्नल से वाहन चालकों को छुटकारा मिल जाएगा। इस पहल से भीड़भाड़ में काफी कमी आएगी, खास तौर पर रामप्रस्थ कॉलोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

Delhi Today News

दिल्‍ली में क्रिसमस पर किए गए ये प्रबंध

दिल्‍ली में क्रिसमस के अवसर पर सड़कों और सार्वजनिक स्‍थानों पर हुडदंग ना हो इसके लिए दिल्‍ली पुलस और ट्रैफिक पुलिस ने तमाम इंतजाम किए हैं। क्रिसमस के दिन चर्च, मॉल और बाजारों में अत्‍यधिक पुलिस तैनात की गई हैं। शराब पीकर ड्राइव करने वालों को भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

क्रिसमस पर जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी

क्रिसमस के मौके पर सेक्रड हार्ट कैथरडल, सेंट थॉमस चर्च, सेंट्र थाॅमस चर्च समेत अन्‍य गिरिजघरों में भारी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसके चलते दिल्‍ली ट्रैफिक विभाग ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कई रूट डायवर्ट करने का फैसला किया है।

क्रिसमस पर डायवर्ट रहेंगे ये रूट

दोपहर 2 बजे ट्रैफिक में बदलावा किया जाएगा। शेख सराय से हौज रानी खंड के सभी कट पूरी तरह से बंद रहेंगे। प्रेस एन्क्लेव के रास्ते चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार की ओर जाने वाले लोगों को महरौली से एमबी रोड का इस्तेमाल करके खानपुर रेड लाइट टी पॉइंट की ओर जाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसके अलावा, आईआईटी फ्लाईओवर से पीटीएस की ओर जाने वाले वाहन, जो प्रेस एन्क्लेव रोड पर आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अरबिंदो मार्ग से महरौली की ओर अपनी यात्रा जारी रखें और टीपी अस्पताल रोड रेड लाइट और लाडो सराय तक पहुंचने के लिए एमबी रोड का इस्तेमाल करें।

दिल्‍ली के इस रूट पर भारी वाहनों और बसों को नहीं मिलेगी एंट्री

इसके अलावा 25 दिसंबर को प्रेस एन्क्लेव रोड के दोनों कैरिजवे पर भारी वाहनों और डीटीसी/क्लस्टर बसों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

दिल्‍ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 25 दिसंबर के दिल्‍ली में येलो अलर्ट जारी किया है। आज अधिकतम तामना 22 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 9 ड्रिग्री सेल्सियस रहने की उम्‍मीद है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार वेदर सेंटर सफरदरगंज और पालम में दृयकता 100 मीटर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+