Delhi Today: जेपी नड्डा और CM योगी करेंगे जनसभा, राहुल गांधी भी निकालेंगे रैली, दिल्ली में आज क्या कुछ खास?

Delhi Today News: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजधानी में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली में इसबार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कड़ा मुकाबला है। दिल्ली में आज शुक्रवार (24 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक की जनसभा होने वाली है। राहुल गांधी आज दिल्ली के मादीपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा आज महरौली विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे जनसभा करेंगे। जेपी नड्डा कालूराम चौक पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके साथ भाजपा महरौली उम्मीदवार गजेंद्र यादव भी होंगे। जेपी नड्डा शाम सात बजे पालम में जनसभा करेंगे। इस दौरान वो प्रत्याशी कुलदीप सोलंकी के लिए वोट मांगेंगे।

Delhi Today News

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली के तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। सीएम योगी ने 23 जनवरी को दिल्ली में किराड़ी करोलबाग और जनकपुरी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था। सीएम योगी के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आज दिल्ली में रैली करेंगे।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में आज कौन-कौन से नेता करेंगे चुनावी सभा?

  • 24 जनवरी 2025 को पूर्व सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी करेंगी दिल्ली में जनसभाओं को संबोधित !
  • 24 जनवरी 2025 को भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती भारती घोष करेंगी दिल्ली में जनसभाओं को संबोधित !
  • 24 जनवरी 2025 को सांसद बांसुरी स्वराज दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगी।
  • 24 जनवरी 2025 को सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • 24 जनवरी 2025 को प्रदेश सह-प्रभारी अलका सिंह गुर्जर दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगी।
  • 24 जनवरी 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+