Delhi Today: दिल्ली में स्कूल फीस पर बड़ा फैसला, रेखा सरकार लाएगी नया कानून, जानिए राजधानी में क्या है खास?
Delhi Today: दिल्ली में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने को लेकर अभिभावकों की नाराजगी अब एक बड़ा आंदोलन बन चुकी है। इसी के चलते, दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्कूल फीस को विनियमित करने के लिए एक नया विधेयक लाने की मंजूरी दे दी है।
पिछले कुछ हफ्तों में कई अभिभावकों ने शिक्षा निदेशालय (DoE) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। वे चाहते हैं कि स्कूल प्रशासन द्वारा की गई अचानक और अनुचित फीस वृद्धि को वापस लिया जाए। जैसे-जैसे विरोध तेज हुआ, शिक्षा विभाग ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन निजी स्कूलों के खिलाफ जांच शुरू की है जो कथित रूप से बिना अनुमति के फीस बढ़ा रहे हैं।

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई स्कूल अवैध रूप से फीस बढ़ाता पाया गया, तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है। ज़रूरत पड़ी तो स्कूल का प्रबंधन सरकार अपने हाथ में ले सकती है।
दिल्ली कैबिनेट ने हाल ही में एक ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों में फीस ढांचे को नियंत्रित करना है। यह विधेयक अब जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा और पारित होते ही यह कानून का रूप ले लेगा।
- तीन-स्तरीय निगरानी समिति का गठन (स्कूल, जिला और राज्य स्तर पर)
- दिशानिर्देश तैयार होने के बाद हर स्कूल को उनका पालन करना होगा
- उल्लंघन की स्थिति में 1 लाख से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना
- फीस वृद्धि से पहले सरकारी मंजूरी अनिवार्य
राजधानी में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित किया है, और मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस लू से राहत के संकेत जल्द मिल सकते हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
IMD के अनुसार 30 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। 1-2 मई को राजधानी में तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना। अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। 4-5 मई को फिर से हल्की बारिश और आसार है। तापमान 24 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश
- दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को कुछ जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं:
- दोपहर की सभा स्थगित करें और गर्मी में बच्चों को इकट्ठा न किया जाए।
- खुले में क्लास न लगाएं और सभी कक्षाएं केवल इनडोर हों।
- बाहरी गतिविधियां रोकें खेलकूद और अन्य फिजिकल एक्टिविटी फिलहाल स्थगित रहें।
- ठंडी और हवादार कक्षाएं, हर कक्षा में पंखों की व्यवस्था और उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित किया जाए।
जनता के लिए सुझाव
- धूप में निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करें।
- खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
- दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
- बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह।












Click it and Unblock the Notifications