Delhi Today: गृह मंत्रालय में होगी दिल्ली को लेकर बड़ी बैठक, पढ़िए दिल्ली में क्या खास है आज

Delhi Today: बारिश के बीच गुरुवार को राजधानी दिल्ली के तामपान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 74 सालों में फरवरी में कोई रात इतनी गर्म नहीं रही, जितनी 27 फरवरी की रात थी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 74 साल में फरवरी में रात का सबसे अधिक तापमान है।

इस बीच, दिल्ली में शुक्रवार 28 फरवरी की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। इतना ही नहीं, दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। एक मार्च को भी बारिश की संभावना है।

delhi today

गृह मंत्रायल और दिल्ली सीएम के बीच अहम बैठक
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और गृह मंत्रालय के बीच आज अहम बैठक होगी। यह बैठक करीब 11 बजे होगी और इसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत दिल्ली पुलिस के सभी स्पेशल कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग का आयोजन गृह मंत्री अमित शाह के लीडरशीप में किया जा रहा है। खबर के मुताबिक, इस तरह की मीटिंग का आयोजन करीब 12 साल बाद किया जा रहा है।

इससे पहले,शीला दीक्षित की सरकार और दिल्ली सरकार के बीच इस तरह की मीटिंग हुई थी। इस बैठक का उद्देश्य दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस में सामंजस्य बना रखना है। साथ ही, दिल्ली की कानून व्यवस्था की बेहतरी को लेकर दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार मिलकर कैसे काम करे इस पर भी गृह मंत्री के सामने चर्चा होगी।

CAG रिपोर्ट की परत दर परत खोलने में जुटा सत्ता पक्ष
दिल्ली विधानसभा के सत्र के चौथे दिन शराब नीति पर पेश CAG रिपोर्ट की परत दर परत खोलने में सत्ता पक्ष के नेता जुटे हैं। तो वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा सत्र आज काफी हंगामेदार होगा। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली सीएम ने विधानसभा में दावा किया था कि 10 साल में सीएजी की कोई भी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में पेश नहीं की।

सीएम की सचिव बनीं IAS मधु रानी
दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव आईएएस मधु रानी तेवतिया को नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस संदीप कुमार व आईएएस रवि झा को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS मधु रानी तेवतिया? जिन्‍हें नियुक्‍त किया गया दिल्ली CM रेखा गुप्ता का सेक्रेटरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+