Delhi Today: क्या केजरीवाल लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? CAG रिपोर्ट पर जारी विवाद, पढ़िए दिल्ली में आज क्या है खास

Delhi Today: दिल्ली में मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, जिससे यह फरवरी का दूसरा सबसे गर्म दिन बन गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार से मौसम बदल सकता है और अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।

बुधवार को सुबह हल्की धुंध रह सकती है, जबकि रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Delhi Today

कैग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

दिल्ली सरकार को वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने से 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। यह खुलासा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हुआ, जिसे मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में पेश किया गया। यह नीति लागू होने के 9 महीने बाद वापस ले ली गई, जब सीबीआई ने जुलाई 2022 में इसके क्रियान्वयन में कथित गड़बड़ियों की जांच शुरू की थी।
ये भी पढ़ें: Weather Update: कैसा है आज मौसम का मिजाज? जानें कहां-कहां है बारिश का अलर्ट, कहां रहेगा आसमान साफ

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को किया नजरअंदाज

कैग की रिपोर्ट में कहा गया कि आबकारी नीति बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को बिना किसी ठोस वजह के नजरअंदाज किया गया। नई नीति में ऐसी खामियां थीं, जिससे शराब कारोबार में एकाधिकार और गुटबंदी का खतरा बढ़ गया था।

एलजी ने बताया दिल्ली के विकास का 10 सूत्रीय एजेंडा

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने विधानसभा के पहले सत्र में भाजपा सरकार का 10 सूत्रीय एजेंडा पेश किया। इसमें भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था, विश्वस्तरीय सड़कें, प्रदूषण मुक्त दिल्ली, यमुना की सफाई, स्वच्छ जल और अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण शामिल हैं।

AAP विधायकों का हंगामा, 21 निलंबित

AAP विधायकों ने बीआर आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने के आरोप को लेकर विरोध किया, जिसे भाजपा ने खारिज कर दिया। लगातार हंगामे के कारण 21 AAP विधायकों को 28 फरवरी तक निलंबित कर दिया गया। सभी विधायक 3 मार्च को फिर से सत्र में शामिल हो सकेंगे।

क्या केजरीवाल लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव?

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दावा किया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि AAP में आंतरिक कलह बढ़ रही है, खासकर दिल्ली में सत्ता खोने के बाद।

AAP विधायकों के संपर्क में होने का दावा

बाजवा ने कहा कि वह कई AAP विधायकों के संपर्क में हैं, जो जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल राज्यसभा के जरिए सत्ता में बने रहना चाहते हैं, और इसके लिए कुछ मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को अपनी सीट छोड़नी पड़ सकती है।

दिल्ली से जुड़ी अन्य खबरें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+