Delhi Today: बारिश के बाद बढ़ी ठंड, AQI में सुधार, CM आतिशी ने दिए शराब नीति दोबारा लागू करने के संकेत

Delhi Today: बुधवार रात दिल्ली और एनसीआर में हुई बारिश ने वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार किया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 356 दर्ज किया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है।

Recommended Video

    राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड,AQI में सुधार

    यह बुधवार शाम के AQI 396 के मुकाबले थोड़ा बेहतर है। बारिश और बादलों के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार सुबह 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Delhi Today

    'विवादित शराब नीति फिर होगी लागू'

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने पर विवादित शराब नीति फिर से लागू हो सकती है। मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने एक इंटरव्यू में इस नीति की तारीफ करते हुए कहा कि कई राज्यों ने इसे अपनाया और इससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने इस नीति को पारदर्शिता बढ़ाने वाली और राज्यों के लिए फायदेमंद बताया।
    ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को नामांकन दाखिल करने के लिए मिली पैरोल, कोर्ट ने कही यह बात

    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 14 आपराधिक मामले

    पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके खिलाफ 14 आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें 2014 के अमेठी लोकसभा चुनाव से जुड़े एक मामला और दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

    बुधवार को भरे गए हलफनामें के अनुसार, उनके पास केवल ₹40,000 नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास ₹32,000 नकद और ₹1 करोड़ की चल संपत्ति है।

    बीजेपी ने साधा AAP पर निशाना

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने आप नेताओं पर अपराध में लिप्त होने और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को विभाजनकारी राजनीति बंद करनी चाहिए।

    कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की है। इसमें 5 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिससे कुल घोषित उम्मीदवारों की संख्या 68 हो गई है। बवाना से तीन बार विधायक रहे सुरेंद्र कुमार और बदरपुर से अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है।

    चुनाव की तैयारियां जोरों पर

    दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। चुनावी माहौल गरम है और सभी प्रमुख पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हैं।
    ये भी पढ़ें: School Holiday: कोहरे का कहर, बारिश से बढ़ी ठिठुरन! दिल्ली, बिहार और UP समेत जानें कहां स्कूल बंद-कहां खुले?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+