Delhi Today: सरकारी स्कूलों में आज मिलेंगे नर्सरी एडमिशन फॉर्म, रमजान के कारण बाजार गुलजार, पढ़ें क्या खास
Delhi Today: खुदा की इबादत का पाक महीना रमजान 2 मार्च से शुरू हो रहा है। रविवार दो मार्च से पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान की खरीदारी को लेकर दिल्ली के पूरे दिन बाजार गुलजार रहे। लोगों ने बाजार में रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ रंग-बिरंगी सेवई, मेवा व खोवा की खरीदारी की।
रमजान से ठीक पहले दिल्ली जामा मस्जिद, मटिया महल, चांदनी चौक, चितली कबर बाजार, मीना बाजार, तिराहा बैरम खां, सर सैयद अहमद खां बाजार समेत अन्य छोटे-बड़े बाजार गुलजार नजर आए। यहां देर रात तक दुकानें खुली रहीं और दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर से भी लोग यहां खरीदारी करने यहां पहुंचे।

झमाझम बारिश से खुशनुमा का मौसम
रमजान से ठीक पहले हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट भी आई है। कुछ दिनों पहले तक लोगों को फरवरी के महीने में ही तेज गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन 27 फरवरी से हो रही बारिश से दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है।
प्राइवेट बैंक में लगी आग
दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक प्राइवेट बैंक में शनिवार 01 मार्च की सुबह आग लग गई। बैंक में आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने के प्रयास जारी है। हालांकि, आग कैसे लगी यह बात अभी सामने नहीं आई है।
मणिपुर के राज्यपाल पहुंचे दिल्ली
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
आज से मिलेंगे नर्सरी एडमिशन फॉर्म
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज से नर्सरी से लेकर पहली कक्षा में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। एडमिशन के लिए दिल्ली में रहने वाले बच्चे पात्र होंगे। नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक के एडमिशन फार्म विद्यालयों से ऑफलाइन मिलने आज से शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा द्वारा जारी निर्देश जारी किए गए है।
निर्देशों के मुताबिक, सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक और शाम की पाली वाले स्कूलों में दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक फॉर्म उपलब्ध होंगे। बता दें कि 15 मार्च तक अभिभावक स्कूलों से ऑफलाइन फार्म प्राप्त करके उन्हें भरकर वहां रखे हुए ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं।
भारत मंडपम में पीएम मोदी ने कही ये बात
दिल्ली में आयोजित भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मीडियो हाउस ने पहले की जो समिट की है वो नेता सेंट्रिक रही है मुझे खुशी है ये नीति सेंट्रिक है। यहां नीतियों की चर्चा हो रही है...मैं देख रहा हूं आपका ये समिट आने वाले कल को समर्पित है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश..यूपी में गिरे ओले, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, जानें वेदर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications