Delhi की जहरीली हवा बनी बच्चों की दुश्मन, स्कूलों ने उठाया बड़ा कदम, सोमवार से बंद हैं क्लासेज?
Delhi Schools: दिल्ली-एनसीआर की हवा इन दिनों जहरीली गैस चैंबर में बदल चुकी है। सांस लेना मुश्किल हो गया है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई खांसी, गले में जलन और आंखों में पानी की शिकायत कर रहा है। हवा में घुले धुएं, धूल और जहरीले रसायनों के कारण एक्यूआई लगातार "बहुत खराब" स्तर पर बना हुआ है।
ऐसे में स्कूलों को बंद करने, ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने और अब हाइब्रिड क्लासेज शुरू करने के फैसले ने पेरेंट्स को उलझन में डाल दिया है। रविवार होने की वजह से हजारों माता-पिता इस बात को लेकर असमंजस में रहे कि सोमवार को बच्चों को स्कूल भेजना है या घर पर ही रखना है। स्थिति और भी गंभीर इसलिए है, क्योंकि प्रदूषण अब सिर्फ हवा तक सीमित नहीं, बल्कि सीधे बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर असर डाल रहा है।

इस संकट के बीच दिल्ली के स्कूलों ने नया रास्ता चुना है - हाइब्रिड मोड, जिसमें फैसला अब पेरेंट्स के हाथ में है कि वे बच्चे को स्कूल भेजें या ऑनलाइन क्लास दिलवाएं। यह मॉडल कितना चलेगा, फिलहाल इसका कोई साफ जवाब नहीं है, लेकिन एक बात तय है - दिल्ली की हवा ने एक बार फिर बच्चों की जिंदगी और शिक्षा को सबसे बड़ा खतरा बना दिया है।
सोमवार को खुलेंगे या बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल?
रविवार को माता-पिता इस बात को लेकर उलझन में रहे कि सोमवार, 17 नवंबर 2025 को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। कई स्कूलों ने मैसेज और सर्कुलर भेजकर स्थिति साफ कर दी है। जानकारी के अनुसार, क्लास 5 तक के बच्चों के लिए सोमवार से हाइब्रिड मोड में पढ़ाई होगी। यानी बच्चे चाहें तो स्कूल जा सकते हैं या घर से ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं।
क्या है हाइब्रिड मोड?
हाइब्रिड मोड का मतलब है -
- क्लास ऑनलाइन भी चलेगी और ऑफलाइन भी
- बच्चा स्कूल जाए या घर से पढ़े, यह फैसला पेरेंट्स का होगा
फिलहाल यह व्यवस्था कितने दिन चलेगी, इस पर अभी कोई अंतिम सूचना नहीं है
स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा, लोग हो रहे बीमार
तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण और तेज हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली में रहने वाले लोग खांसी, सर्दी, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं से परेशान हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह हवा और ज्यादा खतरनाक है।
स्कूल आने वाले बच्चों के लिए नई गाइडलाइन
जो बच्चे ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल आएंगे, उनके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं -
- सभी छात्रों को विंटर यूनिफॉर्म में आना होगा
- एन-95 मास्क पहनना अनिवार्य होगा, कोई भी बच्चा बिना मास्क के स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करेगा
- प्रदूषण कम होने तक आउटडोर खेल, ग्राउंड एक्टिविटी और असेंबली बंद रखी जाएगी
पेरेंट्स के लिए सलाह
स्कूल भेजने से पहले अपने स्कूल का नोटिस जरूर देखें
- बच्चे को एन-95 मास्क पहनाकर ही भेजें
- अगर बच्चा बीमार है तो घर से ऑनलाइन क्लास अटेंड करवाएँ
- पानी और विटामिन-सी युक्त चीजें बच्चों को दें, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत रहे
कब सुधरेगी हवा, कोई साफ जवाब नहीं
दिल्ली में हर साल सर्दियों के मौसम में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँच जाता है। इस बार भी हालत गंभीर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की दिशा नहीं बदलती और तापमान नहीं बढ़ता, AQI में सुधार की उम्मीद कम है।
फिलहाल स्कूलों में पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन हवा साफ होने तक बच्चों को सतर्क रहना होगा। दिल्ली के लाखों परिवार उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सांस लेना आसान हो पाएगा।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications