Manish Sisodia को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत, हफ्ते में एक बार बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत
Manish Sisodia Custody Parole: कथित शराब घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की एक अपील को स्वीकार कर लिया है।
जिसके बाद उनको कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिल गई है। ऐसे में अब आप नेता मनीष सिसोदिया हफ्ते में एक दिन अपनी बीमार पत्नी से मुलाकात कर सकेंगे।

हफ्ते में एक बार पत्नी से कर सकेंगे मुलाकात
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से कस्टडी पैरोल मिल गई है।कोर्ट ने सिसोदिया को कस्टडी पैरोल में सप्ताह में एक बार अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दी है। इस दौरान वो डॉक्टर भी मिल सकेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।
मालूम हो कि दिल्ली में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसी वक्त से सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।
वहीं मनीष सिसोदिया की पत्नी भी लंबे समय से बीमार हैं। ऐसे में बीमार पत्नी से मुलाकात के लिए कई दफा कोर्ट से उनको अनुमति मिल चुकी है। बता दें कि सिसोदिया ने अपनी पत्नी से हफ्ते में दो दिन मिलने के लिए पैरोल की मांग की थी।
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए सिसोसिया
मनीष सिसोदिया को सोमवार सुबह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां से AAP नेता को कोर्ट ने 22 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने उन्हें फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं दी है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 22 फरवरी 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
12 को नियमित जमानत पर सुनवाई
साथ ही नियमित जमानत की भी याचिका लगाई थी। कोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे तय की है।












Click it and Unblock the Notifications