Corona: दिल्ली तक पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट, JN.1 का पहला केस मिला
Delhi New Corona Sub Variant Cases: देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। नए कोरोना वैरिएंट के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में केरल के बाद देशभर से सामने आए कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 ने अब राजधानी दिल्ली में भी दस्तक दे दी है।
दिल्ली में बुधवार (27 दिसंबर) को कोरोना के सब वैरिएंट जेएन.1 (Sub Variant JN.1 ) का पहला मामला रिपोर्ट किया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना के नए वैरिएंट के मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोविड 19 के सब-वैरिएंट जेएन.1 का पहला केस सामने आया है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक जेएन.1 और दो नमूनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि JN.1 ओमिक्रॉन का एक सब-वैरिएंट है और यह एक हल्का संक्रमण है। यही दक्षिण भारत में फैल रहा है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इससे हल्की-फुल्की बीमारी हो जाती है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी में अभी 35 मामले एक्टिव हैं। जिसमें से बुधवार को नौ नए मामले सामने आए हैं।
9 राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट
मालूम हो कि सबसे पहले केरल में कोरोना के सब वैरिएंट जेएन.1 का मामला सामने आया था, जिसके बाद अब दिल्ली सहित देशभर में 9 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगा है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और राजस्थान में नए मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।
एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार पार
देशभर में जेएन.1 वैरिएंट के मामलों की संख्या 110 पहुंच गई है। सबसे ज्यागदा गुजरात में 36 और कर्नाटक में 34 केस दर्ज किए जा चुके है। इसके अलावा देशभर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications