दिल्ली में कोरोना के 41 नए मामले दर्ज, 12वें दिन किसी भी मरीज की मौत नहीं
नई दिल्ली, 03 नवंबर: देश के साथ-साथ अब राजधानी दिल्ली से ही लगातार कोरोना के नए मामलों को लेकर राहत भरी खबर जारी है। दिल्ली में बुधवार को 12वें दिन किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं आई है, जो राहत भरा है। दिल्ली में 03 नवंबर को 41 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 41 नए कोरोना मामले सामने आए है। साथ ही 30 मरीजों ने कोरोना वायरस से रिकवरी की है। वहीं कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में मंगलवार (02 नवंबर) को 34 नए मामले सामने आए थे, जो बुधवार को बढ़कर 41 हो गए।
दिल्ली के कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी में कोरोना के कुल मामले 14,39,963 हो गए है, जबकि रिकवर मरीजों की संख्या 14,14,522 है। वहीं अब तक 25,091 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। दिल्ली में अभी भी कोरोना के 320 सक्रिय मरीज है। जबकि कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.08 फीसदी है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले महीने अक्टूबर में 4 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी, जबकि इस महिने में ऐसी कोई खबर नहीं आई।
सीएम केजरीवाल ने जताई नाराजगी
इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने त्योहारी सीजन के दौरान लोगों की लापरवाही पर चिंता जाहिर की है। केजरीवाल ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली में अभी कोरोना काबू में है, उसका खतरा काफी कम हो गया है, लेकिन इस दौरान लोगों ने सावधानी बरतना छोड़ दिया है, जो वाकई चिंता की बात है।












Click it and Unblock the Notifications