दिल्ली से फिर आई सुकून भरी खबर, कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य, 41 नए केस
नई दिल्ली, 08 सितंबर: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारी नुकसान झेल चुकी दिल्ली अब वायरस से उभर चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में रोजाना सामने आने वाले कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बीते कुछ दिनों से मौत का आकंड़ा भी सुकून देने वाला सामने आ रहा है। बुधवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सिर्फ 41 नए मामले आए सामने आए हैं।

हालांकि एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के कम होते मामले के बीच बढ़ोतरी देखी गई थी, जिसके तहत 50 नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं एक शख्स की मौत भी हो गई है, लेकिन बुधवार का दिन एक बार फिर राहत भरा रहा। वहीं अब दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 नए मामले आए है। इसके साथ ही 13 मरीज इस घातक वायरस को हरकर घर लौटें हैं। इस दौरान कोविड से एक भी मौत नहीं हुई है।
वहीं दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 414 है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर 0.05 प्रतिशत है।दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,38,082 हो गया है और अब तक 25,083 लोगों की इस वायरस से मौत भी चुकी हैं। आपको बता दें कि जहां अब 414 एक्टिव केस हैं, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यह आंकड़ा सिर्फ 386 पर था। वहीं सोमवार को 367 था। राजधानी में कोरोना से ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या बढ़कर 14,12,585 हो गई है।
देश में 37 हजार से ज्यादा मामले
Recommended Video
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,875 नए मामले आए। 39,114 रिकवरी हुई और 369 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो...
- कुल मामले: 3,30,96,718
- कुल रिकवरी: 3,22,64,051
- सक्रिय मामले: 3,91,256
- कुल मौतें: 4,41,411
- कुल वैक्सीनेशन: 70,75,43,018
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 17,53,745 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53,49,43,093 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में इस वक्त सबसे ज्यादा कोरोना से केरल प्रभावित हो रही है। केरल के कोरोना के नए 25,772 मामलों के साथ 189 मौतें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications