दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 32 नए कोरोना केस, 14वें दिन मौत का आंकड़ा जीरो

Delhi corona report, Delhi corona case, corona case in Delhi, Delhi corona news, Delhi news, Delhi corona today case, Delhi corona active cases, दिल्ली कोरोना रिपोर्ट, दिल्ली कोरोना केस, दिल्ली में कोरोना केस, दिल्ली कोर

नई दिल्ली, 05 नवंबर: दिवाली के अगले दिन दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। एक दिन पहले दीपावली पर जहां कोरोना के 40 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं आज शुक्रवार को दिल्ली में 32 नए मामले सामने आए हैं। राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि शुक्रवार को 14वें दिन लगातार कोरोना से किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। जो सुकून भरी खबर है।

delhi corona

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए। वहीं 7 मरीज कोरोना वायरस के रिकवरी होकर आए हैं। साथ ही पिछले 13 दिनों की तरफ आज 14वें दिन भी किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है। आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14,40,035 है, जिनमें से 14,14,616 मरीज रिकवर होकर घर लौट गए हैं।

वहीं कोरोना से अब तक राजधानी दिल्ली में 25,091 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में अभी भी कोरोना के 328 मामले सक्रिय हैं। बता दें कि दिल्ली में पिछले महीने अक्टूबर के लास्ट में 4 मरीजों की जान गई थीं, जिसके बाद आज 14वें दिन राहत भरी खबर सामने आई। दिल्ली में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.14 फीसदी है।इससे पहले राजधानी में 04 नवंबर को 40, 03 नवंबर बुधवार को 41 और 02 नवंबर को 34 मामले सामने आए थे, हालांकि बीते दो दिनों में कोरोना के मामलों में मामूली सा इजाफा हुआ है। जो आज फिर से कम हो गया।

इधर देश की बात करें तो भारत में शुक्रवार को 12,729 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 221 लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान बीते एक दिन में 12,165 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,48,922 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+