दिल्ली में आज कोरोना के 31 नए मामले आए, लगातार तीसरे दिन कोई मौत नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 13: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं। इस दौरान किसी भी मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई। यह लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से कोई मौत नहीं हुई है। वहीं पूरे देश में बीते 24 घंटे में देश के भीतर 16 हजार 020 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 22 हजार 843 लोग ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 229 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा इस समय 25,089 है जबकि कोरोना संक्रमण दर 0.05 फीसदी है। दिल्ली में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 338 है, इसमें से होम आइसोलेशन में 99 मरीज है। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.023 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है। 24 घंटे में सामने आए 31 केस को मिलाने के बाद दिल्ली में कोरोना केसों का कुल आंकड़ा 14,39,283 पहुंच गया है।
Recommended Video
24 घंटे में 58 मरीज डिस्चार्ज हुए और रिकवर हुए मरीजों की संख्या 14,13,856 हो गई है। 24 घंटे में हुए 65,548 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,84,38,626(आरटीपीसीआर टेस्ट 46,426 एंटीजन 19,122) है। दिल्ली में फिलहाल कंटोनमेंट एरिया की संख्या 99 है जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है। वहीं दूसरी ओर भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता आ रहा है। एक्टिव केस घटकर 2 लाख से कम होने वाले हैं। रिकवरी रेट में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौतों के आंकड़े भी कम हुई है।
देश में अब तक 3 करोड़ 40 लाख 500 मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 33 लाख 35 हजार 301 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं। 4 लाख 51 हजार 220 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 872 लोगों का इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications