दिल्ली में कोरोना केसों में बड़ी उछाल, 24 घंटों में आए 1204 नए केस
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में यहा कोविड-19 के 1,204 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान एक मरीज की संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। बता दें कि, यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली में बढ़ रही मरीजों की संख्या एक बार फिर से लोगों डरा रही है।
Recommended Video

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1204 मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने कहा कि इस अवधि में 25963 लोगों के टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 1204 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 4508 हो गए हैं। हालांकि दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट आई है। प्रदेश की संक्रमण दर 6.42% से घटकर 4.64% हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि दिल्ली में 114 कोविड से संक्रमित लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 863 कोरोन मरीज ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। दिल्ली में अबतक 1877091 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1846414 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 26169 मरीजों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.39 फीसदी है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में कोरोना 1011 नए मामले दर्ज किए गए थे।
वहीं अगर बात आर्थिक राजधानी मुंबई के करें ये यहां पर भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 102 मामले दर्ज किए गए हैं। 27 फरवरी 2022 के बाद एक दिन में संक्रमण का यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं बात अगर पूरे महाराष्ट्र की करें तो प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के 153 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 मरीजों की मौत भी हुई है। नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 943 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications