दिल्ली में बढ़े कोरोना के नए मरीज, पिछले 24 घंटे में सामने आए 48 संक्रमित मामले
नई दिल्ली, सितंबर 23। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यही वजह है कि सरकार लगातार लोगों से कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने की अपील कर रही है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 48 नए मरीज सामने आए। बुधवार के मुकाबले ये संख्या बढ़ी है, क्योंकि बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली में एक्टिव केस 433
Recommended Video
गुरुवार को दिल्ली में 48 नए मरीज मिले तो वहीं 26 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए। राहत वाली बात ये है कि दिल्ली में किसी भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। दिल्ली में पॉजिटिविटि रेट 0.07 फीसदी है। बुधवार को ये 0.04 फीसदी था। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 433 है।
वहीं बात करें देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की तो बुधवार को देश में कोरोना के नए मामले 31923 थे और मरने वालों की संख्या 282 थी। मंगलवार के मुकाबले ये आंकड़ा बढ़ा है। मंगलवार को देश में कोरोना के नए मरीज 26964 मिले थे।
इन लोगों को अब घर पर ही लगेगा टीका
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी तेजी से चल रहा है। पिछले कुछ दिनों के अंदर देश के अंदर वैक्सीनेशन प्रोग्राम ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नई घोषणा की। दरअसल, अब 18 से 66 वर्ष की आयु वर्ग का जो व्यक्ति टीका लगवाने के लिए सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं होगा, उसे घर जाकर सुपरवाइज टीका लगाया जाएगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि अशक्त लोगों और चल-फिर नहीं सकने वाले लोगों को हम कोविड-19 का टीका घर पर ही देंगे।












Click it and Unblock the Notifications