Delhi BJP News: यमुना में डूबे BJP कार्यकर्ता की पत्नी को दिल्ली सरकार की नौकरी, CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
Delhi BJP News: दिल्ली की सियासत में एक मानवीय और भावनात्मक फैसला सामने आया है। यमुना नदी में डूबकर जान गंवाने वाले BJP कार्यकर्ता कुलदीप नैनवाल की पत्नी को दिल्ली सरकार ने नौकरी देकर परिवार के भविष्य को संभालने की जिम्मेदारी उठाई है। यह फैसला न सिर्फ एक संवेदनशील कदम माना जा रहा है, बल्कि इसे संकट के समय सरकार की ठोस कार्रवाई के तौर पर भी देखा जा रहा है।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही यह तय कर लिया था कि इस हादसे में प्रभावित परिवार को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी सहारा दिया जाएगा। उसी निर्णय के तहत कुलदीप नैनवाल की पत्नी दीपा नैनवाल को सरकारी नौकरी दी गई। इस नियुक्ति की प्रक्रिया कानून और न्याय मंत्री और करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा की मौजूदगी में पूरी की गई।

CM रेखा गुप्ता का संदेश, संकट में साथ खड़ी सरकार
इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार आपदा या हादसे के वक्त केवल संवेदना व्यक्त करके पीछे नहीं हटती। सरकार का प्रयास रहता है कि पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित किया जाए, ताकि वे सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि यह नौकरी उसी सोच का हिस्सा है, जिसमें सरकार जमीनी स्तर पर फैसले लेकर लोगों का भरोसा जीतना चाहती है।
BJP कार्यकर्ताओं के साथ परिवार जैसा रिश्ता
कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने भी इस फैसले को पार्टी और सरकार की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि BJP अपने हर कार्यकर्ता को परिवार का हिस्सा मानती है और मुश्किल समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ती। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दोनों का उदाहरण है।
पहले भी मिली थी आर्थिक मदद
दिल्ली सरकार पहले ही इस परिवार को आर्थिक सहायता दे चुकी है। इसके साथ ही सरकार ने मृतक की बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का ऐलान भी किया था। अब नौकरी देकर सरकार ने यह संकेत दिया है कि मदद सिर्फ एक बार की नहीं, बल्कि लंबे समय तक परिवार के साथ खड़े रहने की है।
पत्नी की भावुक प्रतिक्रिया
नौकरी मिलने के बाद दीपा नैनवाल ने मुख्यमंत्री और कानून मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उनके परिवार को नई दिशा और आत्मसम्मान के साथ जीवन आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
BJP नेता कुलदीप नैनवाल की मौत काक्या था पूरा मामला?
BJP नेता कुलदीप नैनवाल की पिछले साल 5 अक्टूबर को यमुना नदी में मछलियों को दाना डालते समय हादसे में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में कुल चार लोगों की जान चली गई थी। यह घटना सोनिया विहार इलाके की है, जिसने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया था।












Click it and Unblock the Notifications