दिल्ली में दर्ज हुआ साल का सबसे गर्म दिन, पसीने-पसीने राजधानी, मानसून अभी भी दूर, Weather Updates
नई दिल्ली, 01 जुलाई। देश के 'दिल' यानी दिल्ली में बुधवार को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है और वहीं राजधानी को करीब एक हफ्ते और मानसून का इंतजार करना पड़ेगा, सबसे अचरज की बात ये है कि अप्रैल-मई और लगभग पूरा जून 'लू' के थपड़ों से दूर रहने वाली दिल्ली को बुधवार को 'लू' का भी सामना करना पड़ा है। मौसम की इस बदली चाल ने आम आदमियों की तरह वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल दिया है।
Recommended Video

'यलो अलर्ट' जारी
राजधानी में कल अधिकतम तापमान, औसत तापमान से कम से कम सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग ने लू के चलते कल से लेकर अगले दो दिनों तक के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है।

प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी
हालांकि बीच-बीच में प्री-मनसून गतिविधियां दिल्ली को प्रभावित करती रहेंगी। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि भले ही हमें कमजोर मानसून का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हमें 5 जुलाई तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में बारिश देखने को मिलेगी, हो सकता है कि कही-कहीं भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालत देखने को मिले। इसलिए मौसम विभाग ने इन राज्यों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

अगले 24 घंटों में बरसेंगे बादल
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत (हरियाणा) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश संभव है तो वहीं उत्तरी बिहार, उत्तर यूपी और उत्तराखंड के हिमालयी में आज और कल बारिश में वृद्धि हो सकती है।

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका
आज से लेकर अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तराखंड-हिमाचल में तेज बारिश के आसार हैं, हालांकि उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन फिर भी आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications