AAP की महारैली में बोले CM मान- अगर 2024 में जीती बीजेपी, तो PM मोदी बन जाएंगे 'नरेंद्र पुतिन'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने मोदी को भारत का 'मलिक' मान लिया है। अगर 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने का फैसला करते हैं, तो ही देश बचेगा।

AAP MahaRally in Delhi Ramlila Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की महारैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शरीक हुए। इस दौरान भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 का चुनाव जीतती है, तो पीएम नरेंद्र मोदी पुतिन बन जाएंगे।

दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ महारैली का आयोजन किया गया था। रैली में भगवंत मान ने आगे कहा कि बीजेपी नेताओं ने मोदी को भारत का 'मलिक' मानना ​​शुरू कर दिया है। अगर 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने का फैसला करते हैं, तो ही देश बच जाएगा।

Bhagwant Mann

आपको बता दें कि सेवा मामलों पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा रैली का आयोजन किया गया है।इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली आप नेता व मंत्री गोपाल राय और आप सांसद संजय सिंह ने संबोधित किया।

केंद्र सरकार अध्यादेश पर दोबारा सोचें

अध्यादेश को वापस लेने की मांग करते हुए आप ने कहा है कि केंद्र सरकार को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए और दिल्ली के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से 'महा रैली' में बड़ी संख्या में आने का आग्रह किया था। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने व्यापक प्रचार किया है, लोगों तक पहुंचे हैं और उन्हें अध्यादेश के बारे में बताया है कि यह उनके दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+