Delhi Rain Alert: दिल्लीवालों घर से निकलना खतरे से खाली नहीं!तूफानी बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई। भीषण उमस से जूझ रहे दिल्लीवासियों को इस बारिश ने बड़ी राहत तो दी है, लेकिन इसके साथ ही मुसीबतें भी बढ़ने वाली हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में अगले कुछ घंटों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और बिजली की कड़क के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में जलभराव और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi Rain Alert

मौसम विभाग के मुताबिक 29 जुलाई को भी दिल्ली में राहत मिलने वाली नहीं है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। यानी फिलहाल राजधानी में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना रहेगा।

सफदरजंग से पालम तक बरसा पानी, जानिए कहां कितनी हुई बारिश

28 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग और अन्य स्टेशनों के आंकड़े इस तरह हैं।

  • सफदरजंग (Safdarjung): 32.4 मिमी (mm) बारिश
  • रिज क्षेत्र (Ridge): 37.6 मिमी (mm) बारिश
  • लोधी रोड (Lodhi Road): 36.7 मिमी (mm) बारिश
  • आयानगर (Ayanagar): 4.0 मिमी (mm) बारिश
  • पालम (Palam): 0.8 मिमी (mm) बारिश

बारिश के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।

दिनभर कैसा रहेगा मौसम? शाम को फिर आ सकती है आफत (IMD Forecast)

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार सुबह से दोपहर तक ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रहेंगे। इसके बाद शाम या रात के वक्त बारिश का एक और दौर आ सकता है।

मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि अगले कुछ घंटों में शहर के कई हिस्सों में तेज आंधी और झोंकेदार हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी का 'डीप डिप्रेशन' ला रहा आंधी-पानी

मौसम विभाग ने बताया कि इस बारिश के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव (Deep Depression) है। यह सिस्टम पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास दीघा और हल्दिया के पास से होकर गुजरा है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहे इस वेदर सिस्टम की वजह से ही पूरे उत्तर भारत और आसपास के इलाकों में मानसूनी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं।

दिल्ली की हवा हुई साफ, सांस लेना हुआ आसान

बारिश का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली की आबोहवा को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 77 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' (Satisfactory) श्रेणी में आता है।

  • 0-50: अच्छा (Good)
  • 51-100: संतोषजनक (Satisfactory)
  • 101-200: मध्यम (Moderate)
  • 201-300: खराब (Poor)
  • 301-400: बहुत खराब (Very Poor)
  • 401-500: गंभीर (Severe)

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।

  • घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें।
  • जलभराव वाले रास्तों से बचें।
  • तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न हों।
  • अगर बहुत जरूरी काम न हो तो भारी बारिश के समय यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+